Uttarakhand News

बारात का खाना खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Ad

एक शादी की पार्टी में खाना-खाना 100 बरातियों को महंगा पड़ गया। मामला द्वाराहाट के डानामिरई गांव का है जहां शादी का खाना खाने से बाराती बीमार पड़ गए।  सभी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक हैल्थ सेंटर में ले जाया गया।  खबर के अनुसार  द्वाराहाट के डानामिरई गांव में प्रकाश सिंह पुत्र कुंदन सिंह  निवासी ऐराडी की  शादी गांव की ही ज्योति पुत्री उमेश के साथ तय हुई थी। गुरुवार को जब बारात दुल्हन के घर पहुंची और खाना शुरू हुआ तो अचानक बारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें अचानक उल्टिया आने लग गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने तुंरत बीमार बारातियों को  सामुदायिक हैल्थ सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद ये खबर सनसनी की तरह फैल गई। पुलिस और विधायक  महेश नेगी भी मामले की पूर्ण जानकारी लेने पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top