Auto Tech

जाने क्या है बीएसएनएल का नया ऑफर, जिसने मचा रखी है धूम

Ad

नई दिल्ली– नए साल के आते ही टेलीकॉम कंपनिया ग्राहकों को अपनी ओर करने की कोशिश में जुटी। ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ते प्लान को जन्म दिया जा रहा है। नए साल के दिन 144 में अनलिमिटिड कॉलिंग की सौगात देने वाली बीएसएनएल एक और नया ऑफर लेकर आई है।बीएसएनएल ने नए साल पर 5 धमाकेदार ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने 6 रुपए, 7 रुपए, 144 रुपए, 175 रुपए और 339 रुपए में नए प्लान लॉन्च किए हैं। साथ ही, इनमें से 175 रुपए और 148 रुपए प्लान को अपडेट किया गया है। बीएसएनएल ने इन प्लान्स के जरिए अपने यूजर्स को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। ग्राहक को सिर्फ 6 रुपए का रिचार्ज कराने में 100 रुपए का फ्री टॉकटाइम दिया जाएगा। इसके अलावा 300 MB का फ्री डाटा के साथ यूजर को प्रति सेकेंड के हिसाब से कॉल दर लगेंगी। वही  7 रुपए के रिचार्ज पर 100 रुपए का टॉकटाइम और 300 एमबी डाटा दिया जाएगा। यह सुविधा भी केवल नए कनेक्शन पर ही मिलेगी। इस प्लान में यूजर को प्रति मिनट के हिसाब से कॉल दर मिलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top