National News

ब्रेकिंग न्यूज- सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शराब के नशे में बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत

Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का नया खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद सामने आई रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई। 54 साल की श्रीदेवी का शनिवार को दुबई में निधन हो गया।शुरुआती रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार श्रीदेवी शराब के नशे और उन्हें चक्कर आने से वो बाथटब में गिर गईं। बता दें कि पहले दुबई के फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने जांच में पाया था कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। एक्ट्रेस का बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया में आई खबर के अनुसार श्रीदेवी बाथरूम में बाथटब में गिर गई थीं। ऐसे में उनके फेफड़ों में पानी भर गया। खलीज टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, उनको हार्ट अटैक नहीं आया है।जैसा क‍ि पहले बताया जा रहा था। यही नहीं, इससे पहले श्रीदेवी के देवर और एक्टर संजय कपूर ने कहा था कि श्रीदेवी को कभी हार्ट की बीमारी नहीं थी। गौरतलब है कि श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई में अपने भांजेे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गई थीं।

Related image

श्रीदेवी का शव उनके मित्र अनिल अंबानी का चार्टर्ड प्लेन से भारत लाया जाएगा। बता दें कि बीते शनिवार रात अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ श्रीदेवी भांजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां तक कि कई वेबसाइट और पोर्टल में छपी खबरों के मुताबिक श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को काफी नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top