Uttarakhand News

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गिरा पहाड़ , गरिमत से नुकसान नहीं

Ad

नैनीतालः लम्बे समय से उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के बाद अब चटक धूप से मौसम सुहावना हो रहा है। लेकिन लम्बी बारिश के बाद धूप पड़ने से पहाड़ो में दरार आने लगी है। जिसका उदहारण मंगलवार की दोपहर को देखा गया।
नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी दरकने से लंबा जाम लग गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भौर्या मोड़ की पहाड़ी फिर दरक गई। हाईवे बंद होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहत की बात यह हैकि जब पहाड़ टूटा उस वक्त कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। इस तरह से लोग जान जाखिम में डालकर भौर्या मोड़ को पार कर रहे थे।

राजमार्ग बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी का शामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग बंद होने से लोगों को अपनी देनिक जरूरते पूरी करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top