Regional News

​भवाली :पहाड़ों की सुंदरता की नींव हैं पेड़ 


भवाली:नीरज जोशी : बढ़ती जनसंख्या  के अभाव में मनुष्य पेडों की जरूरत को नही समझ पा रहा है। समाज मे कही भी बढ़ती आबादी के बीच अब पेड़ कही देखने को नही मिलते। ऐसे ही वर्तमान में पहाड़ो में भी हर रोज नए मकानों के बनने से लोग पेड़ो को काटने से नही कतरा रहे है। हरे पेड़ कटने से पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ो के बीच पले बढ़े पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने मानो पूरे पर्यावरण को बचाने के जिम्मा खुद ले लिया हो। अब तक  अलग अलग क्षेत्रों  में बीस हजार से अधिक पौंधे लगाकर चंदन ने लोगो को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है। रविवार को चंदन ने भवाली फरशोली में सौ से अधिक पौधे लगवाकर लोगो को पौंधों के संरक्षड़ की भी जानकारी दी । चंदन ने कहा की अगर हमें अपने पहाड़ो की सुंदरता को बचाना है तो वक्षारोपण करना जरूरी है। आने वाले समय मे पानी की कमी न हो इसके लिए बाज बुरांश तेजपात आदि चौड़ी पत्ति के वर्ष लगाना चाहिए। उनका कहना था कि अगर अभी से हम हर तीज त्याहारों में एक पेड़ लगाने का प्रड़ ले तो हम मिलकर पर्यावरण को खत्म होने से बचा सकते है। वही स्थानीय निवासी भैरव लोशाली ने बच्चों को बताया की अपने छेत्र से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। तभी दुसरो को पर्यावरण बचाने की जानकारी दी जा सकती है  उन्होंने कहा इसलिए हर किसी को अपने घरों में हमेशा पेड़ लगाने चाहिए। 


साथ ही स्थानीय निवाशी लाल सिंह चौहान ने पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल को ऐसे ही पर्यावरण के छेत्र में आगे बढ़ने का आशिर्वाद दिया। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति सोचने के लिए मजबूर होना पड़े। वही रोपड में वुड ब्रीज स्कूल के बच्चो ने भी बड़ चड कर भाग लिया। बच्चो ने आगे भी इसी तरह पेड़ लगाकर उनके संरक्षड़ करने का वादा किया। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत भैरव दत्त लोशाली लाल सिंह चौहान बालमुकुंद साहु नीरज जोशी अनुराग जोशी अमन जोशी विनीत जोशी देव चौहान है हरेंद्र रौतेला गौरव पाण्डे हिमांशु भट्ट राघव जोशी बन्नी जोशी मोहित आदि मौजूद रहे।

To Top