Regional News

भवाली: फट रही पानी की लाइनें बन रही है ग्रामीणों के लिए मुसीबत

Ad

भवाली: नीरज जोशी: गर्मी आते ही पानी की समस्या का सबसे बड़ा संकट लोगो के लिए बना रहता है। शहरो में हर जगह पानी के लिए लोगो को पानी के टेंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। उस पर भी नालो का पानी ही लोगो को नसीब हो पाता है। अगर बात पहाड़ो की करें तो कुछ सालों से पहाड़ो में जल स्रोतों में काफी तेजी से सुख रहे है। वही भवाली प्राकृतिक सौंदर्य व पेड़ पौंधों से अपनी  चादर ओड़े हुए है।  भवाली फरशोली में 100 साल पुराना स्रोत आज भी लोगो को पानी पिला रहा है।  यहाँ के लोगो का कहना है कि 100 सालो पुराना यह स्रोत दिन रात डोब ल्वेशाल फरशोली और नागारि गांव को पानी देता आया है। एक मात्र स्रोत से दो गाँवो के लोग सालों से पानी पीते आ रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

इसी स्रोत पर निर्भर लोगो पर अब बड़ा संकट मंडरा रहा है।  यहाँ सालो पुरानी पाईप लाइन आज भी बदली नही गयी है। जिससे अब जगह जगह पाइप लाइनों के फट जाने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन हजारों लीटर पानी के बर्बाद होने से लोग खासा नाराज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर पाँच साल में ग्राम प्रधान चुनाव होते है।  ग्राम प्रधान एलक्शन टाइम में नई पाइप लाइन लगवाने का वादा तो करते है लेकिन जीतने के बाद सब भूल जाते है। लोगो ने नाराजगी जताते हुए बताया की अगर जल्द पाइप लाइनों को बदला नहीं गया तो गॉव का कोई सदस्य वोट नहीं डालेगा। हर दिन पानी की समस्या से परेशान लोगो ने  एक बार विधायक संजीव आर्या  जी को भी नई पाइप लाइन लगवाने के लिए ज्ञापन भेजा है। लोगो का कहना है कि ग्राम प्रधानों को हमेशा से देखते हुए आ रहे है। अब हमें उमीद है कि  संजीव हमारी परेशानी को जल्द से दूर करेंगे। विधान सभा चुनाव से पहले किये अपने वादे  वो जिस तरह से निभाते हुए आ रहे है। हमारी पाइप लाइन की समस्या को भी  जल्द पूरा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top