Nainital-Haldwani News

नैनीताल का ताकुला गांव बनेगा एस्ट्रो विलेज, ब्रह्मांड को करीब से जानेंगे पर्यटक

नैनीताल का ताकुला गांव बनेगा एस्ट्रो विलेज, ब्रह्मांड को करीब से जानेंगे पर्यटक

नैनीताल: पर्यटकों के लिए एक और अद्भुत जगह विकसित किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। 2.46 करोड़ की मदद से ताकुला गांव को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। ये होने के बाद पर्यटक भी खुद को चांद तारों के नजदीक पाएंगे और साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी विकसित हो सकेगा।

सरोवर नगरी के पास स्थित ताकुला गांव की बात करें तो इतिहास के पन्ने महात्मा गांधी की कुमाऊं यात्रा की बात बताएंगे। महात्मा गांधी ने ही यहां आकर गांधी भवन की नींव रखी थी। यही कारण है कि अब भी इसे गांधी ग्राम कहा जाता है।

बहरहाल पिछले कुछ सालों में करोड़ों रुपए की लागत इस भवन की हालत सुधारने के लिए एडीबी द्वारा लगाई गई थी। मगर एक अलग पहचान से ये गांव फिर भी कुछ हद तक वंचित रहा। लिहाजा अब इसे एस्ट्रो विलेज के रूप में बनाने की तैयारियों के पंख लग गए हैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में शुरू हुआ रोपवे का संचालन, सुबह 8 बजे से 5 बजे तक सैलानी करेंगे सैर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़ेगा Curfew,हल्द्वानी में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भरी हामी

कुछ महीने पहले पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए एस्ट्रो विलेज के प्रोजेक्ट को अब विधायक संजीव आर्य ने बताया कि प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने 2.46 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द प्रोजेक्ट संबंधी कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।

विधायक संजीव आर्य के अनुसार पूरे गांव को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने के साथ अल्मोड़ा के पत्थरों और स्थानीय लकड़ी का प्रयोग कर गांव में पहाड़ी शैली पर आधारित होमस्टे बनेंगे। इसके लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने पर जोर होगा। गांव में अत्याधुनिक दूरबीन लगाकर पर्यटकों को ब्रह्मांड दर्शन कराया जाएगा। एस्ट्रो विलेज विकसित होने के बाद पर्यटक यहां पहुंचकर ब्रह्मांड के गूढ रहस्यों को भी जान पाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 4 महीने बाद आए सबसे कम कोरोना के मामले,अब केवल तीन कंटेनमेंट जोन

यह भी पढ़ें: दिल्ली से नैनीताल आ रहे 4 पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत,नाले में गिरी गई कार

यह भी पढ़ें: मन की बात में PM मोदी ने पौड़ी के सच्चिदानंद भारती की तारीफ की…

यह भी पढ़ें: तिरंगे से लिपटकर देवभूमि पहुंचे वीर मनदीप नेगी,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया नमन

To Top