National News

भाजपा किसानों को राहत नहीं गोली देती है: राहुल गांधी

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत पर हालात खराब हो रहे है। विरोधियों ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर के किसानों से मिलने के लिए तो उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की है। राहुल राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा स्थित निमोड़ा से अपनी सिक्योरिटी को चकमा देकर बाइक पर सवार होकर निकल गए। लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने रोक लिया। नयागांव में मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया है। उन्हें अस्थायी जेल ले जाया गया है। इससे पूर्व उन्हें रोकने के लिए राजस्थान-मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित नयागांव में 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। यही नहीं पास स्थित विक्रम सीमेंट रेस्ट हाउस को अस्थाई जेल के रूप में तब्दील कर दिया गया था।

वहीं राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है। कोई बोनस नही देती है लेकिन गोली चला देती है।

क्या हैं किसानों की मांग ?

  • किसानों की पहली मांग है कि कर्ज पूरी तरह माफ हो:मध्य प्रदेश सरकार साफ किया है कि  पूरी तरह कर्ज माफ नहीं कर सकते। वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक कह रहा है देश का घाटा बढ़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। स्टेट बैंक कहता है कर्ज लौटाने का अनुशासन खराब होगा।
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश पर लागत से 50% ज्यादा फसलों की कीमत दी जाए: राज्य सरकारों के पास फसल खरीदने की न तो नीति है ना ही कोई तैयारी। बता दे कि पिछले साल  मध्य प्रदेश ने 65 करोड़ का प्याज खरीदा और वो सड़ गया। राज्यों के पास पैसे नहीं हैं। वही किसानों ने बिना ब्याज के कर्ज की मांग की है।
  • किसानों की एक और बड़ी मांग है कि उन्हें पेंशन दी जाए: पेंशन की मांग पर किसी सरकार ने अभी तक विचार ही नहीं किया. सरकार कैसे किसानों का चयन करेगी, किसे कितनी पेंशन मिलेगी इस पर फिलहाल कोई नीति नहीं है
To Top