News

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैः व्हाइट हाउस

Ad

वॉशिंगटन– व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। हालांकि व्हाइट हाउस ने सार्वजनिक क्षेत्र में भारत की अक्षमता को भी उजागर किया जहां गरीब आबादी के पास अब भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है और उनकी वित्तीय सेवाओं तक पहुंच नहीं है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति की इकोनॉमिक रिपोर्ट 2017 में कहा गया है कि भारत दुनिया के सर्वाधिक तेजी से बढ़ते देशों में शामिल है जहां वास्तविक जीडीपी 2016 की चारों तिमाही में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ी। इस रिपोर्ट को कांग्रेस के पास भेजा गया है। गौरतलब है कि यह रिपोर्ट 600 पन्ने की है जिसमें बताया गया है कि भारत में 2016 में चारों तिमाही के दौरान आर्थिक वृद्धि 7.4 फीसदी की ठोस दर से बढ़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top