Sports News

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया

Ad

नई दिल्ली: धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी। टेस्ट सीरीज की तरह ही कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे जूझते नज़र आए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत एक बुरे सपने की तरह हुई। पहला वनडे खेल रहे हार्दिक पांड्या और उमेश यादव ने 50 रनों के भीतर ही आधी न्यूजीलैंड की टीम को पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली और  टिम साउदी (55) ने भी अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड 43.5 ओवरों में 190 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अमित मिश्रा ने तीन-तीन जबकि उमेश यादव और केदार जाधव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम ने 191 का लक्ष्य  33.1 ओवर में ही पा लिया और उसके 6 बल्लेबाज शेष रहे। भारत की ओर से रोहित शर्मा 14,अजिक्य रहाणे 33, मनीष पांडे 17, धोनी 21 और केदार जादव ने 10 रनों का योगदान दिया। वही विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज की फॉर्म बरकरार रखते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top