Sports News

विराट की कप्तानी में भारत ने पुणे वनडे में इंग्लैंड को 3 विकेट से दी मात

Ad

पुणे- भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में  इंग्लैंड को 3 विकेट से मात दी। विराट कोहली के कप्तानी 122 और केदार जादव की 120 रनों की पारी ने भारत को रिकॉर्ड जीत दिलवाई।  भारत 351 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। और एक वक्त में उसके 63 पर 4 विकेट गिर गए है। विराट और केदार की पारी ने बता दिया कि टीम  इंडिया का नया युग इस तरह के काम आगे भी करता रहेगा और ये केवल शुरूआत है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपने 50 ओवर में 350 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से जेसन रोय 73, जो रूट 78  और बेन स्ट्रोक्स ने  63 रन बनाए। वही भारत की ओर से गंदबाजी में  हार्थिक और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम  इंडिया की शुरूआत खऱाब रही।  63 रनों के भीतर शिखर 1 ,राहुल 8 ,युवराज 15 और धोनी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है और लगने लगा कि टीम बड़े अंतर से मैच गंवाने वाली है। लेकिन बड़े लक्ष्य का पीछा करने में माहिर कप्तान विराट के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने केदान के दिमाख में जीत का ऐसा मंत्र डाला की दोनों ने 5वें विकेट के 200 रन जोड़ कर टीम को  जीत का रास्ता दिखा दिया। विराट ने करियर के 27वां और लक्ष्य का पीचा करते हुए 17 शतक जड़ा ।वही केदार ने अपना दूसरा शतक केवल 65 गेंदों में पूरा किया। दोनों के आउट होने के बाद हार्थिक ने धैर्य से खेलते हुए नाबाद 40 रन बनाए। अश्विन ने टीम को छक्का मारकर जीत दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top