Sports News

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया

Ad

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही नोकझोक की झलक एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी दिखी जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई। लेकिन ये कोई लड़ाई नही हॉकी का मुकाबला था जहां भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से मात दी। दोनों देशों के बीच के माहौल को देखते हुए इस मैच के लिए फैंस भी खासा उत्साहित थे। मैच के पहले ही मिनट में दोनों टीमों ने आक्रमक खेल पेश किया लेकिन पहले सफलता भारत को मिली।  प्रदीप मोर ने 13वें मिनट में गोल दाग कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया । लेकिन भारत ये बढ़त को ज्यादा वक्त तक अपने पास नही रख सका। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सीनियर ने 31वें मिनट और मोहम्मद इरफान जूनियर 39वें मिनट में गोल कर जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली। पाकिस्तान की बढ़त ने  भारतीय खिलाड़ियों को आक्रमक होने में मजबूर कर दिया जिसका फायदा उन्हें मिला। रूपिंदर पाल सिंह ने 43वें मिनट और लतविंदर सिंहभारत के एकमात्र पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि रमनदीप ने  44वें मिनट में गोल दागकर स्कोर लाइन को 3-2 भारत के पक्ष में कर दिया। इन दोनों के गोल की मदद से भारत ने पाकिस्तान को कड़े मुकाबले में0-32 से शिकस्त दी। इस जीत से भारत के तीन मैचों में सात अंक हो गए हैं।भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 10-2 से हराया था वही  दक्षिण कोरिया के खिलाफ शनिवार को 1-1 से ड्रॉ खेला था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top