National News

पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने दी टीम इंडिया को धमकी, किया शर्मनाक ट्वीट

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है जिससे पूरे भारत के लोगों में आक्रोश है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव माहौल जारी है। इसे देखते हुए वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। लेकिन आईसीसी ने यह साफ कर दिया है कि इस तरह की मांग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर ऐसा बयान दे डाला है जिसे सुनने के बाद हर भारतीय का खून खौल उठेगा। फवाद चौधरी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी से शिकायत करने का आग्रह किया है।

फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है। मुझे उम्मीद है कि आईसीसी खेल पर हो रही राजनीति के चलते कार्रवाई जरूर करेगाअगर भारतीय क्रिकेट टीम ये सब बंद नहीं करती तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरना चाहिए और पूरी दुनिया को कश्मीर में हो रहे भारत के अत्याचारों को उजागर करना चाहिए। मैं पीसीबी से अग्राह करता हूं कि इस संबंध में औपचारिक विरोध प्रदर्शन करे।

इससे पहले वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स की इस पर मिली-जुली राय रही थी। हालांकि कुछ दिन पहले आई खबर के मुताबिक आईसीसी ने बीसीसीआई की इस मांग को खारिज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top