Uttarakhand News

भ्रष्टाचार मुक्त होगा उत्तराखण्ड, राज्य के लोग करेंगे निवेश: प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट

Ad

हल्द्वानी: भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने किया।कार्यसमिति की बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 260 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के बाद  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूती देने पर चर्चा हुई। वहीं सरकार द्वारा लिए गए कड़े फैसलों पर भी राय ली गई। उन्होंने मुख़्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की पहल रैबार कार्यक्रम को सफल करार दिया। अध्यक्ष भट्ट के अनुसार भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार अपना गंभीर रुख अपनाए रखेगी। इसके लिए ट्रांस्फर एक्ट अहम भूमिका निभाएगा।सिडकुल स्थापन पर हुए घोटाले की सरकार जांत करेगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमें विजय मिलते ही प्रदेश के लोग उत्तराखण्ड में निवेश करेंगे। सरकार ने जनता के विकास के लिए राज्य के हर थाने को बजट देने की व्यवस्था की है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से विधुत विभाग को 100 करोड़ का फायदा हुआ है। वही परिवहन निगम को भी 85 करोड़ रुपये के फायदा हुआ। सरकार हर घर बिजली के विषय पर गहन कर रही है और इसके लिए 33 जल विधुत योजनाओ की भी जल्द शुरुआत होगी।

 

जमरानी बांध में अगले हफ्ते यूपी सरकार से होगा साइन एमओयू। अलखनंदा होटल जल्द उत्तराखण्ड की सरकार के अधीन होगा। भाजपा गैरसैण को बनाएगी ग्रीष्मकालीन राजधानी।भाजपा निकाय चुनाव से पहले करेगी प्रान्तीय परिषद की बड़ी बैठक । 25 दिसम्बर से 26 जनवरी तक चलाया जाएगा आजीवन सहयोग निधि का महाअभियान।अटल विहारी बाजपेई के जन्म दिन से चैक से चंदा जुटाएगी भाजपा।पार्टी में पारदर्शिता से 25 करोड़ का चंदा जुटाएगी सरकार।25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक जिला कार्यसमिति की होगी बैठक।31 दिसम्बर को हर बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनाई जाएगी।1 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी मण्डलों की होगी कार्यसमिति।फरवरी माह में हर मोर्चे और प्रकोष्ठ की कार्यसमिति होगी आयोजित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top