Sports News

महान कप्तान की हार के साथ हुई विदाई

Ad

नई दिल्ली– इंडिया ए भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जीत के साथ विदाई देना चाहता था ।लेकिन ऐसा हुआ नही।  मंगलवार को इंडिया ए और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच खेला गया। ये मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के लिए बतौर भारतीय कप्तान आखिरी मैच था।  इंडिया ए और इंग्लैंड के बीच मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गए पहले अभ्यास मैच में धोनी की टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए।
भारत ‘ए’ के लिए अंबाती रायडू जहां 100 रन (97 गेंद, 11 चौके और एक छक्‍का) बनाने के बाद रिटायर हो गए। वहीं शिखर धवन ने 63 (आठ चौके, एक छक्‍का), युवराज सिंह ने 56 (छह चौके, दो छक्‍के) और कप्‍तान धोनी ने नाबाद 68 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत ए के 305 रनों का जबाव इंग्लैंड ने शानदार तरीखे से किया। इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्‍स 93, जेसन रॉय ने 62, अलेक्स हेल्स ने 40, जोस बटलर (46 रन) और एल. डॉसन (41 रन) ने  की शानदार पारी के बदौलत लक्ष्य को 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन खर्च किए और 5 बल्लेबाजों को आउट किया जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। भारत की ओर से आशीष नेहरा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। नेहरा ने महज 6 ओवर में 50 रन लुटाए। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि यह कप्‍तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम मैच था. धोनी ने हाल ही में शॉर्टर फॉर्मेट की टीम की कप्‍तानी छोड़ने का फैसला लिया था. धोनी को कप्‍तानी करते हुए देखने के लिए अधिक से अधिक लोग पहुंचे, इसलिए क्रिकेट प्रशंसकों को यह मैच देखने के लिए फ्री में एंट्री दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top