National News

महिलाओं की चोटी कटने की घटना से मचा हड़कंप

Ad

नई दिल्ली: देश में कई घटनाएं ऐसी होती है जो सनसनी रूप ले लती है। ऐया ही कुछ दिल्ली समेत कई जगहों पर हो रहा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में महिलाओं की चोटी कटने वाली घटना से हड़कंप मचा हुआ है। सबसे चौकाने की बात ये है कि जिन महिलाओं की चोटी कटी है उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। ये गुथ्थी और उलझती जा रही है। ताजा मामला यहां के मायापुरी इलाके का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के बाल कटने से लोग सकते में हैं। गुरुवार तड़के तीन बजे तब हुई, जब घर में पूरा परिवार सो रहा था, तभी सभी के बाल कट गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  बता दे कि राजधानी दिल्ली में अबतक 10 से ज्याद महिलाओं की चोटी कट चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जाता घटना BSES में काम करने वाले एक शख्स के घर में घटित हुई है। उनकी पत्नी और चार बेटियां घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। अचानक तीन बजे बच्चियां उठीं, तो उन्हें अपने बाल कटे होने का अहसास हुआ। इसके बाद सभी महिलाओं ने देखा तो उनके बाल कटे हुए थे। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कटे बाल को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले को सुलझाने में जुटी हुई है। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। लोग कयास लगा रहा है कि ये किसी केमिकल के जरिए किया जा रहा हो सकता है लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट इस बात की पुष्टि नहीं करती है।

 

न्यूज सोर्स-https://specialcoveragenews.in/news/state-news/delhi-braids-of-woman-and-her-3-daughters-mysteriously-chopped-off-in-mayapuri-472382

ADVERTISEMENTS Ad
To Top