National News

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की आज 8वीं बरसी

Ad

नई दिल्ली– जिस हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। जिससे खत्म करने में सबसे ज्यादा वक्त लगा और जिसने भारत को ना भूलने वाला दर्द दिया। जी हम  मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की बात कर रहे जिसे आज 8 साल पूरे हो गए है। 26 नवंबर, 2008 में हुए इस आतंकी हमले  की याद अभी भी देश को वो दहशत की काली रात दिला देती है। उस रात चारों और मौत दिखाई दे रही थी। इस हमलें में 170 लोगों की जान गई थी और उनका कातिल अभी भी खुली हवा में सांस ले रहा है। इ26 नवंबर, 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकी समुद्री रास्ते से मुंबई में दाखिल हुए और करीब  मुंबई संग पूरी दुनिया को आंतक का काला चेहरा गोलियों की आवाज के साथ सुनाया। इस हमले में 308 लोग जख्मी भी हुए। हमले में अजमल कसाब सहित 10 आतंकवादी शामिल थे। जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को साल 2012 को फांसी दे दी गई।छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के अलावा आतंकियों ने ताज होटल, होटल ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफ़े, कामा अस्पताल और दक्षिण मुंबई के कई स्थानों पर हमले शुरु कर दिए थे। इस दर्दनाक घटना को आठ साल हो गए, लेकिन ज़ख्म आज तक जिंदा हैं। वहीं, हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद अभी भी आजाद है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top