News

मुख्यमंत्री हरीश रावत को आरोप लगाने के अलावा कुछ नही आता है: भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट

Ad

हल्दानी। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटी भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला किया है। भाजपा पिछले कई वक्त से चुनाव हवा को अपने ओर करने के लिए कांग्रेस पर लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगा रही है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने केंद्रीय सहायता के विषय पर की गई मुख्यमंत्री हरीश रावत की टिप्पणी पर पलटवार किया। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का सिर्फ केंद्र को दोष देना ही जानते है । उन्होंने खुद राज्य के लिए कोई काम नही करहा है। नैनीताल राजभवन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हर वक्त केंद्र सरकार से  मदद ना मिलने की बात करती है उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ केंद्र को दोष देना रह गया है। उन्हें अपनी कुर्सी से प्यार है और ये प्यार जनता के साथ विश्वाघात कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को हर तरह की मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार केवल विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ती है और उत्तराखण्ड में भी हम इसी दिशा में काम करेंगे। मोदी सरकार ने  राज्य को अभी तक  25 हजार करोड़ की मदद जारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखे बाण छोड़ते हुए भट्ट ने कहा कि अब तक प्रदेश सरकार जिला प्लान तक तैयार में असफल रही है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड के लिए केंद्र ने बजट को मंजूर कर दिया है। मगर, सीएम केन्द्र की मदद को भी राजनीति टकराव की नज़र से देखते आए है तभी उन्हें सकारात्मक कार्यों में भी नकारात्मक चीजे दिखती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर के लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया लेकिन इसके बाद भी सीएम ने सुधरने का नाम नही लिया। इस बीच विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल, विधायक काशीपुर हरभजन चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top