National News

ये क्या कह रहा है उम्मीदवार !! जनता को बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतना है मकसद

Ad

नई दिल्ली– चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी लोगों को अपनी ओर करने के लिए सब कुछ अपनाते है। अपनी छवि को साफ बतलाते है। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार झूठे वादे तक जनता से करता है लेकिन एक ऐसा प्रत्याशी है जो राजनीति में केवल पैसा कमाने के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि वो लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसा कमाएंगे। इस महापुरुष का नाम है  गोपाल चौधरी  जो उत्तरप्रदेश की आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से  निर्दलीय उम्मीदवार है। नामांकन दाखिल करने के बाद  गोपाल ने कहा कि वो जनता को बेवकूफ बनाकर पहले वोट प्राप्त करेंगे फिर पैसा कमाएंगे। उन्होंने कहा मै राजनीति में केवल पैसा कमाने के लिए आया हूं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि राजनीति में जो आता है वह पैसा कमाता है, अपना घर भरता है। वैसा ही मैं करूंगा। जब गोपाल से चुनाव का मुद्दा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  ‘मेरा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है मेरा पर्सनल मुद्दा है, मुझे बस पैसा कमाना है, इन्वेस्ट करना है। उन्होंने कहा कि जनता को बेफकूफ बनाना आसान है और एक व्यक्ति जनता को बेवकूफ बना कर कोई बंदा पीएम बन जाता है तो मैं अपने इलाके के लोगों को भी बेवकूफ बना कर विधायक बन सकता हूं।

चुनाव से पहले जब उम्मीदवार अपनी दाल गलाने के लिए छवि साफ रखते है उस दिशा में चौधरी ने अपने पैर पर पत्थर मार दिया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। लोग गुस्से के साथ चौधरी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे है। जनता के गुस्से और प्रतिक्रिया से झलक रहा है कि चौधरी जी को चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार दिख रही है।

 

ये उम्मीदवार है कुछ हटके!

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top