Nainital-Haldwani News

रफ्तार पकड़ने को तैयार लालकुआं- दिल्ली इंटरसिटी, 13 अगस्त से होगी शुरू

Ad

हल्द्वानी। लालकुआं- दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का लोगों को वर्षों से इंतजार है।खासकर उस वर्ग के लोगों जो रोजी के लिए उत्तरप्रदेश और दिल्ली अधिकतर जाते है। इसी विषय में एक खुशखबरी है। लालकुआं- दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन 13 अगस्त से मुसाफिरों की साथी बनेंगी। रेल आंदोलन के अगुवा केशव कुमार पासी ने इस विषय में जानकारी साझा की। केशव कुमार ने कहा कि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने फोन करके सूचित किया कि लालकुआं- दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन 13 अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि रेल को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के आने की संभावना है। इसके साथ ही सांसद भगत सिंह कोश्यारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। केशव कुमार पासी ने ट्रेन के समय की भी जानकारी दी। ये ट्रेन लालकुआं से सुबह 4.30 बजे अपनी यात्रा आरंभ्भ करेंगी और बाजपुर -काशीपुर होते हुए   बजे आनंद बिहार(दिल्ली पहुंचेगी)। उसके बाद 1.50 बजे वापस लालकुआं के लिए दिल्ली से चलेंगी और 8.50 लालकुआं पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में दो बार चलेगी( मंगलवार और गुरुवार)।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इस ट्रेन के शुरू होने से कई लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन हल्द्वानी से इस ट्रेन के ना चलने से कई लोग अभी भी निराश है। हल्द्वानी कुमाऊं का मुख्य द्वार है और इस लिहाज से ट्रेन को हल्द्वानी  से शुरू कराया जाना चाहिए था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top