Nainital-Haldwani News

राज्य में 2017 तक हर घर में होगी बिजली, नही तो मिलेगा मुआवजा: सीएम हरीश रावत

Ad

हल्द्वानी। प्रदेश में 24 घंटे बिजली का सपना हर कोई देख रहा है। मैदानी क्षेत्र में हालात ठीक है लेकिन पहाड़ी इलाके सभी भी मिट्टी तेल की बत्ती से रोशन हो रहे है। इसी विषय में राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आश्वासन दिया की 2017 तक प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलेगी। अगर ऐसा नही होता है तो बिजली विभाग ग्राहकों को मुआवजा देगा। वैसे मुख्यमंत्री का ये बयान काफी बड़ा है। कुमाऊं क्षेत्र में ही 100 गांव के लगभग होगे जहां बिजली का कोई नामोनिशान नही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को बरेली रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज मोतीनगर में आयोजित तीन दिवसीय तराई-भाबर महोत्सव का उद्धाटन करने पहुंचे। उन्होंने इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को  संबोधित भी किया। वैसे बिजली का मुद्दा हर दल राजनीनिक हथियार के तौर पर उठा रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिलाओं के लिए तोहफे का भी ऐलान किया । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले महीने से हर महिला सहायता समूहों को  पांच-पांच हजार रुपए का तोहफा देगी।  महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के सरकार ने ये फैसला लिया है। महिलाओं को सहायता देने वाले समूह के खाते वर्षों से बंद है। महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने अगले दो सालों में मां-जननी मुत्यु दर में दस फीसदी कमी लाने, एनीमिया और प्रदर रोग से मुक्त करने का टारगेट रखा गया है। क्षेत्र के लोगों को खुशखबरी देते हुए सीएम ने कहा कि बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध निर्माण में एमओयू साइन करने के लिए उत्तर प्रदेश तैयारी हो गया है। इस दौरान श्रम मंत्री और स्थानीय विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल की 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का भी सीएम ने भरोसा दिया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top