Regional News

रानीखेत: सूमो के खाई में गिरने से चालक की मौत, घटना स्थल पर नहीं पहुंची 108

Ad

रानीखेत: ताड़ीखेत के चमड़खान मार्ग पर खाई में सूमो के गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन चालक सवारियों को छोड़ वापस आ रहा था।सूमो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार चालाक अपनी गाड़ी को बैक कर रहा था इसी दौरान सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। तुंरत 108 को भी बुलाया गया लेकिन वह नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद 108 मौके पर नहीं पहुंची, समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण चालक को जान गंवानी पड़ी। घायल चालक ने राजकीय चिकित्सालय रानीखेत लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

टाटा सूमो चालक भुवन चंद बवाडी (56 वर्ष) पुत्र केशव दत्त शाम को सवारियों को चमड़खान मार्ग पर नौगांव तक लेकर गया था। सवारियों को उतारने के बाद वह वाहन को सलौनी बैंड से बैक करने लगा। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर सौ मीटर खाई में जा गिरा। हादसा दोपहर एक बजे हुआ। बताया गया है कि मृतक के बच्चे नहीं है, परिवार में सिर्फ पत्नी है। 108 के ना आने पर स्थानीय लोग भुवन चंद्र को निजी वाहन से 32 किमी दूर रानीखेत के लिए निकले लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

 

image source- https://www.livehindustan.com/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top