Nainital-Haldwani News

रामनगर- घर में घुसकर महिला के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट

Ad

महिलाओं से छेड़खानी के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है। इससे केवल नीच़ मानसिकता का ही नाम दिया जा सकता है जो समाज को दूषित कर रहा है। रामनगर में हुई घटना ने सभी को चौका दिया।  जेल से छेड़खानी के मामले से छूटकर आए युवक को सजा से कोई फर्क नही पड़ा। उसने  रात में घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी करने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने बच्चे  और भतीजे को भी पीट दिया। पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि  ग्राम मालधन चौड़ निवासी एक महिला का पति शहर से बाहर नौकरी करता है। मंगलवार रात 11 बजे शिवनाथपुर निवासी  आरोपी विजय कुमार उसके घर में घुस गया। उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान उसने समीप ही सोए महिला के बच्चों को भी नहीं बख्शा, उनके साथ भी मारपीट का प्रयास किया। इस बीच महिला को बचाने आए उसके भतीजे संजय के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान संजय चोटिल हो गया। शोर होने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने लिया। मालधन चौकी इंचार्ज विपिन जोशी ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भी गांव में छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका है। इन दिनों वह छूटकर आया हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top