Regional News

रामनगर :चलती बस पर गिरा बिजली का तार, दो की मौत 

Ad

​रामनगर – गोलिखाल से रामनगर आ रही निजी बस पर गिरा बिजली का तार।बस मे दौड़ा करन्ट 2 यात्रियों की हुई मौत कई झुलसे यात्रियों ने कूदकर बचाई जान।

ADVERTISEMENTS Ad

गढ़वाल मोटर्स की बस UA01 23887 गौलिखाल से रामनगर जा रही थी। यात्रियों से खचाखच भरी बस नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा स्थित मरचूला में पहुंची। इसी बीच अचानक 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर बस पर गिर गया तो बस में करंट दौड़ गया। बस में बैठे एक पुरुष व महिला यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य ने बस से कूद कर जान बचाई। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना ने बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही भी उजागर कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top