Nainital-Haldwani News

रामनगर- छल का शिकार हुई एक और युवती

Ad

रामनगर-   एक बार फिर महिला के बिगड़े हालात का फायदा उठाया गया। एक शादीशुदा आदमी ने तालाकशुदा महिला को अपने प्यार में फंसाकर शादी की और बच्ची होने के बाद उसे बेच डाला।  पीडिता मूल रूप से जिला पौड़ी गढ़वाल  के बैजरो ग्राम ढोन की निवासी है।  महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के कार्यालय पहुंची तो उसने सारी बाते बताई। उसने बताया कि 2011 में उसका विवाह हुआ था लेकिन 3 माह बाद ही तालाक हो गया। उसके बाद वो काशीपुर आकर एक कारखाने में काम करने लग गई। उसकी पहचान एक बस ड्राइवर से हुई उसने अपने आप को तालाकशुदा बताया। उसने कहा कि वो उससे मिलने काशीपुर आने लगा और जानपहचान प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि 21 नवंबर 2014 में गिरिजा देवी मंदिर ले जाकर उसने उससे शादी कर ली। उसने उसे पत्नी की तरह काशीपुर में ही रखा। वर्ष 2015 में उसकी एक बेटी पैदा हुई। जो रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। बाद में पति ने बच्ची को तीस हजार रुपये में बेचने की बात कबूली है।महिला के अनुसार अब उसकी एक और बेटी है, वह उसे भी बेचने की कोशिश कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top