News

रामनगर: पीएनएजी कॉलेज में प्रवेश को लेकर एबीवीपी के विरोध के आगे झुका प्रशासन

Ad

रामनगर: अगर हमारे प्रशासन को ही छात्रों के भविष्य के बारे में कोई चिंता नही है तो कैसे कोई छात्र कॉलेज से उम्मीद कर सकता है कि है ये हमारे लाभ के लिए है।एबीवीपी संगठन द्वारा दो महीने पहले पांच दिन का अनशन किया भी कॉलेज प्रशासन के ढिले रवैये की नींद को जगा नही पाया । दो महीने पहले अनशन के वक्त उच्चशिक्षा निदेशालय ने  एम.ए इतिहास और एम.एस.सी भौतिक विषय खोलने का आश्वसन देकर घोषणा की थी। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश आवेदन फार्म भी जमा करवा लिए गए थे, लेकिन जिस प्रवेश की बात कहकर छात्रों को उम्मीद दी गई थी उससे प्रवेश ना देकर जोरदार झटका दे दिया। कल शाम छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद महाविद्यालय मे हंगामें ने जन्म ले लिया । प्राध्यापकों ने प्रवेश के लिए प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के छात्रों को आज से प्रवेश देने का आश्वसन देकर शान्त किया लेकिन आज भी प्रवेश न होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चन्दन बिष्ट ने अात्मदाह करने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद परिसर में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांग के झुक गया  और प्रवेश खोल दिए। प्रवेश कल दो ( 28 सितंबर )बजे तक होगें। इसके साथ ही कल फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top