Regional News

रामनगर: शॉट सर्किट के कारण राइस मील में लगी आग, 15 लाख की चपत

Ad

रामनगर:ग्राम चिल्किया में जगदीश राइस मील के आग लगने से हड़कंप मच गया।राइस मील के कर्मियों ने गोदाम से धुवाँ निकलता देखा फायर ब्रिगेड व राइस स्वामी को आग लगने की जानकारी दी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह ग्राम चिल्किया के पास अतुल अग्रवाल की जगदीश राइस मील में कर्मी रोजाना की तरह काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक चावल गोदाम में भीषण आग लग गयी। कहा जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

राइस मील में कार्य कर रहे कर्मियों ने धुंवा देखा जानकारी अग्निशमन विभाग व राइस मील स्वामी को दी। आग के विकराल रूप को देखते हुए अग्निशमन कर्मचारियों ने चावल गोदाम में लगी आग को कड़ी मशक्कत से बुझाई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से राइस मील स्वामी को को 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।गोदाम के अगल-बगल में दो और प्लांट थे।प्लांटो में करोड़ों रूपये के मशीनी उपकरण थे।दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाकर करोड़ों की क्षति होने से बची।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top