National News

राष्ट्रपति चुनाव: मायावती ने एनडीए को समर्थन देने के दिए संकेत !

Ad

नई दिल्ली : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने अपने  प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। एनडीए ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनया है। एनडीए के ऐलान के बाद विपक्ष में भी हलचल बढ़ गई है और ये इसलिए क्योंकि दलित उम्मीदवार है।  बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि अगर कोई अन्य दलित उम्मीदवार मैदान में नहीं उतेरेगा तो उनका सपोर्ट रामनाथ कोविंद को होगा।  बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि रामनाथ कोविंद चूंकि दलित हैं, लिहाजा पार्टी की सोच उनके नाम को लेकर पॉजिटिव है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: kRK का Twinkle Khanna पर विवादित बयान

मायावती ने कहा कि अमित शाह और वेंकैया नायडू ने कोविंद के विषय में अपने फैसले की जानकारी देने के लिए मुझे फोन किया। मैं उनकी पसंद से पूरी तरह सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं बहुत निगेटिव भी नहीं हूं। इसलिए बीएसपी अब तक पॉजीटिव है। लेकिन ये सब यूपीए के पसंद पर निर्भर करता है। मायावती ने कहा कि अगर विपक्ष किसी अन्य दलित और लोकप्रिय चेहरे को सामने नहीं लाएंगी तो हम एनडीए को समर्थन दे सकते है। मायावती ने कहा कि कोविंद कानपुर में कोली समुदाय से आते हैं लेकिन उनकी आरएसएस की पृष्ठभूमि भी रही है।

यह भी पढ़े: इस दवा का इस्तेमाल आपके बालों को गिरने से बचाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top