Sports News

रियो: ओलम्पिक में भारत का शानदार आगाज,तीरंदाज अतानू दास ने नॉटआउट में बनाई जगह

Ad

रियो। रियो ओलम्पिक का आगाज जितनी ऊर्जा के साथ हुआ उससे अधिक ऊर्जा से भारतीय फैंस अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे है। भारत के लिए  रियो ओलम्पिक का आगाज का आगाज शुभ तरीके से हुआ।भारत के पुरुष तीरंदाज अतानू दास ने शुक्रवार को उम्दा खेल दिखाते हुए रियो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। हालांकि अतानू दास को काफी संघर्ष करना पड़ा और पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी करते हुए नॉकआउट  में जगह बनाई।

ADVERTISEMENTS Ad

पहली बार ओलिंपिक का हिस्सा बने दास शुरू में  36 तीर के बाद 10वें स्थान पर चल रहे थे, लेकिन बाकी बचे 36 तीर में दास ने शानदार वापसी की। दास ने आखिरी 36 तीर में 23 परफेक्ट 10 बनाए और 720 में से 683 अंक जुटाकर पांचवें स्थान पर रहे है। भारतीय तीरंदाजी टीम में दास अकेले पुरुष है और सिर्फ व्यक्तिगत वर्ग में शिरकत कर रहे हैं । पुरुष टीम विश्व चैम्पियनशिप के जरिए क्वालीफाई करने में विफल रही थी।  दो बार के विश्व चैम्पियन कोरिया के किम वू जिन ने  700 अंक के प्राप्त किए और पहले स्थान में चल रहे है। अतानू ने 683 अंक जुटाए और पांचवे स्थान पर रहे। अमेरिका के ब्रैडी एलिसन 690 अंकों के साथ तालिका में दूसरे और इटली के डेविड पास्क्वालुकी 685 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नॉकआउट दौर 8 अगस्त को  होगा, जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले  खिलाड़ी अंतिम-16 में जगह बनाएंगे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top