Sports News

रियो ओलंपिक 2016: हॉकी में ब्रिटेन ने भारतीय महिला टीम को 3-0 से हराया

Ad

रियो। भारतीय महिला टीम के रियो ओलंपिक सफर को एक झटका लगा है। पहले मैच में जापान से ड्रॉ खेलने वाली भारतीय महिला टीम को अपने दूसरे मैच में ब्रिटेन के हाथों 0-3 की  शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को खेल गए पूल-बी के मुकाबले में भारतीय टीम को ब्रिटेन ने 0-3 से हराया गई।मुकाबले के पहले ही मिनट से  भारतीय महिलाएं जरा भी लय में नजर नहीं आईं और गेंद अपने पास रखने में संघर्ष करती दिखीं। दूसरी ओर भारत की खराब लय का फायदा उठाते हुए आक्रमक खेल दिखाया।  ब्रिटेन को पहली सफलता 25वें मिनट में मिली जब जिसेल एंश्ले ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। भारताीय टीम इस झटके से जब तक उभरने का प्लान बनाती तब तक 27वें में मिनट में निकोला व्हाइट ने गोल दाग कर स्कोर लाइन को 20-0 से ब्रिटेन के पक्ष में कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में भी लय ब्रिटेन के पास ही रही और एलेक्जांद्रा डैनसन ने गोल दाग कर बढ़त को 3-0 कर दिया। उसके बाद भी ब्रिटेन ने अपने लगातार हमलों से भारतीय खेमे को दवाब में रखा लेकिन वो दागने में असफल रहे। भारतीय टीम को  कई पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले पर शुरुआती से ही दबाव में आ चुकी भारतीय टीम किसी अवसर का लाभ नहीं उठा सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top