Sports News

रियो ओलंपिक:ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद टूटी,अभिनव बिंद्रा पदक जीतने से चूके, गगन नारंग ने भी किया निराश

Ad

नई दिल्ली। भारत को अगर रियो ओलंपिक में सबसे ज्यादा किसी से पदक जीतने की आस थी तो वो नाम था अभिनव बिंद्रा। ये इसलिए भी अभिनव ने अपने खेल से देश के नाम को एक अलग की मुकाम तक पहुंचाया था। लेकिन भारत का ये लड़ाका अपने अंतिम ओलंपिक में पदक जीतने से केवल एक कदम दूर रह गया। गोल्डन बॉय के नाम से भारत में विख्यात अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 4 स्थान पर रहे और केवल अपना लगातार तीसरा पदक जीतने से चूक गए। दूसरी तरफ लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले गंगन नांरग फाइनल में तक क्वालिफाई करने में नाकाम रहे उन्हें 23वा स्थान मिला।  अभिनव बिंद्रा ने चौथे स्थान पर रहते हुए 163.8 अंक हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

इटली के निकोलो कैम्प्रियानी ने 206 अंक हासिल करते हुए गोल्ड पदक हासिल करते हुए ओलंपिक इतिहास का नया रिकॉर्ड बनाया। यूक्रेन के सेरही कुलिश ने 204.6 अंक हासिल करते हुए रजत पदक हासिल किया। वही कांन्य पदक रूस के व्लादीमिर मेसलेनिकोव को मिला उन्होंने 184.2 हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top