Nainital-Haldwani News

लालकुआं: बहन से हुआ विवाद, युवती ने मौत को गले लगाया

Ad

हल्द्वानी:लालकुआं में 14 साल की लड़की ने फांसी लगा कर की आत्महत्या कर ली।मामला निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला के विकास कालोनी का है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद बताया की मृतक छात्रा का नाम राजेश्वरी था और वह 10वी क्लास की छात्रा थी। राजेश्वरी (14 वर्षीय) का बुधवार दोपहर अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी विवाद से खिन्न होकर राजेश्वरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा के पिता नारायण सरकार की काफी समय पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसकी मां प्रिया सरकार मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। राजेश्वरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top