Nainital-Haldwani News

लालकुआं: मुख्य बाजार में महिला ने महिला पुलिस पर किया हमला ( वीडियो)

लालकुआं: शहर में उस वक्त हला फैल गया जब एक महिला ने  महिला पुलिस पर हाथ चला दिया। मुख्यबाजार में हुई इस घटना से हड़कंप फैल गया।  इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला को रोकना चाहा तो सिरफिरी महिला पुलिस की महिला कर्मचारियों से ही भिड़ गई सर सिरफिरी महिला ने 2 महिला पुलिसकर्मियों पर हाथ पाई की यही नही महिला ने पुलिस कर्मी पर  लात तक चला दिया आरोपी महिलाओं को पुलिस कोतवाली ले आई। महिला ने हंगामा कम नही किया उसने कोतवाली में महिला दरोगा के साथ मारपीट की। महिला ने अन्य दरोगा के हाथो में दांत काट दिया। वो कोतवाली में लगे कंप्यूटर भी फेकने लगी। सिरफिरी महिला ने बाजार में हंगामा काटना शुरु कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज कर बड़ी मुश्किल से राहत पाई। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि महिला की मुख्य मार्ग पर किसी गाड़ी वाले से बहस हो रही थी। जब महिला पुलिस से उससे हंगामा नहीं करने को कहा तो वो उत्तेजित हो गई और उन पर हमला कर दिया। आरोपी महिला का नाम आशा सावंत है। खबर ये भी है कि महिला ने काफी गुस्से वाली है और वो घर में पति को भी घायल कर चुकी है।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए:

Pages: 1 2

To Top