Nainital-Haldwani News

लालकुआं : रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

Ad

लालकुआं।लालकुआं कोतवाली के सुभाष नगर बैरियर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले कर जाँच शुरू कर दी।आशंका व्यक्त की जा रही है की मृतक की मौत ट्रेन की चपेट में आने हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त सुचना के अनुसार स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी की सुभाश नगर चेक पोस्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटी एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे कोतवाल वी सी पंत ने जाँच शुरू कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी। फ़िलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो पायी है आशंका व्यक्त की जा रही है की मृतक की मौत ट्रेन की चपेट में आने हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top