Uttarakhand News

उत्तराखंडः पहले युवक सड़क पर भागा और फिर 2 सेकंड में हो गई मौत

Ad

देहरादूनः हरिद्वार में कुछ ऐसा हुआ कि जिसे देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जहां एक युवक अपने घर के बाहर खड़ा होकर बात कर रहा था। तभी अचानक उसे कुछ महसूस हुआ और उसने दौड़ लगा दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के करीब 2 सेकंड में ही उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मामला हरिद्वार के ज्‍वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 22 साल का युवक शोएब पांधोई में सड़क पर खड़ा था। शोएब सोमवार को कहीं से आया था और घर के बाहर किसी से बात कर रहा था। शोएब को इसी दौरान सीने में दर्द हुआ। और इसके बाद वह सड़क पर दौड़ गया। कुछ ही दूर जाकर वह गिर गया। यह देख आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ भी समझ पाते, तब तक शोएब ने 2 सेकंड के अंदर दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।

मामले के बाद शोएब के परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस को शोएब की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। वहीं शोएब की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः आदमखोर गुलदार ने झपट्टा मार मां की गोद से छीना बच्चा

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः रिजॉर्ट में चल रही थी डांस पार्टी, 13 युवक-युवतियां गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः बारिश ने बिगाड़ा उत्तराखण्ड में विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच, अबतक 7 मुकाबले रद्द

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में डेंगू मचा रहा कोहराम, डेंगू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

photo source-news 18

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top