National News

लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के लिए उगला जहर, लगाए गंभीर आरोप

Ad

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफे से सनसनी फैल गई है। इस फैसले से महागठबंधन को झटका लगा है। नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने ये मामला भाजपा और RSS के साथ सेट कर रखा था।इसके अलावा उन्होंने नीतीश पर हत्‍या और आर्म्‍स एक्‍ट का एक केस भी पेंडिग होने की बात कही । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि हम मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि 302 के तहत नीतीश पर मर्डर और आर्म्स केस दर्ज है।  लालू ने कहा कि भ्रष्टाचार से बड़ा हत्याचार है। जो नीतीश ने किया है। फिर वो जवाब दे कि क्यों मुख्यमंत्री पद पर बने हुए थे। ये नीतीश की कैसी ईमानदारी है। ये कौन सा जीरो टॉलरेंस हैं। भ्रष्टाचार से बड़ा हत्याचार है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top