News

लाल किले से मोदी ने पाक पर साधा निशाना, कहा आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे

Ad

नई दिल्ली। हमारा देश भारत आज अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा लहराया। इसके बाद पीएम ने देश को संबोधित किया और प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा, ‘वे वे हम पर हमला करने वाले आतंकवादियों का महिमामंडन करते हैं, जबकि भारत पेशावर में आतंकी हमले में बच्चों के मारे जाने पर रोया था।’

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हर बड़ी वैश्विक एजेंसी ने निवेश के लिहाज से भारत को सर्वश्रेष्ठ बताया है। देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक मंदी के बावजूद लगातार अच्छा कर रही है।

मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि फिर चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष हो, विश्व बैंक या फिर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, सभी ने निवेश के लिहाज से भारत को सर्वश्रेष्ठ जगह बताया है।

मोदी ने कहा, “भारत के लिए प्रासंगिक रहना और वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह तभी संभव है जब हम वैश्विक मानदंडों का पालन करें। हाल के दिनों में आपने देखा होगा कि रेटिंग एजेंसियों ने हमारे द्वारा भारत में कारोबार करने में आसानी के कदमों को सराहा है।”

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top