Sports News

विवादित फाइनल! जब मैच खत्म होने पहले खिलाड़ी ने निकाले स्टंप्स ! देखें

Ad

नई दिल्ली– क्रिकेट में आपने जीत के बाद टीम का जश्न कई प्रकार का देखा होगा। लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाज असेला गुनारत्ने ने टीम के जीतने से पहले ही स्टंप्स निकाल लिए। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच  तीसरे व फाइनल टी-20 में मेहमान (श्रीलंका) टीम को 171 रन बनाने थे। दक्षिण अफ्रीका ने हिट विकेट की मांग की, जिसे ख़ारिज कर दिया गया और अगली गेंद पर 31 वर्षीय बल्लेबाज़ ने ऑफ-साइड के तरफ शॉट लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। निर्णय की समीक्षा के बाद ऐसा लगता है जैसे, अंपायर ने वारदात पर अपना फैसला रूल बुक के हिसाब से लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

रूल-बुक के अनुसार किसी खिलाड़ी को हिट विकेट केवल इन परिस्थितियों में करार दिया जा सकता है:

1. स्ट्राइकर तक हिट विकेट से आउट है जब गेंद के डाले जाने के बाद, उसे खेलते समय बल्लेबाज़ के बल्ले या उसके शरीर से लगकर विकेट गिर जाये।

2. गेंद को मारते हुए या मारने की तैयारी करते हुए या मारने के बाद पहला रन लेते हुए अगर बल्लेबाज़ विकेट हिला दे।

3. अगर वह पहला रन लेने से पहले, गेंद को मारने का कोई प्रयास न करे। इसपर अंपायर को अपनी प्रतिक्रिया, गेंद के खेले जाने के अवसर के बाद ही देना होता है।

4. अगर बल्लेबाज़ ने गैर कानूनी तरीके से, कानून 34.3 (गेंद को कानूनी तरीके से एक से अधिक बार मारना) के प्रावधानों के अंतर्गत, विकेट को बचाते हुए, गेंद को दूसरी या उससे ज्यादा बार मारने की कोशिश करता है।

 

 

 

 

news source-hindi.sportscafe.in ( by शायोनी गुप्ता )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top