Sports News

विशाखापट्टम टेस्ट- भारतीय स्पिनरों के जाल में फंसा मेहमान, आधी टीम पवेलियन लौटी

Ad

विशाखापट्टमः भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड खेमे में हलचल पैदा कर दी है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 103 रनों पर  5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है और अपनी मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। भारत को 455 रनों पर सिमटने के बाद बल्लेबाज करनी उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नही रही और कप्तान एलेस्टर कुक 2 रन बना कर शमी का शिकार बने। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने हसीब हमीद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। दोनों शानदार लय में दिख रहे थे लेकिन एक गलत कॉल ने हमीद को रन आउट करा दिया।  हमीद ने 13 रन बनाए। उसके बाद  इंग्लैंड टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।  रूट अश्विन की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में उमेश यादव को कैच थमा बैठे।  रूट ने 53 रनों की पारी खेली। अश्विन ने उसके बाद बेन डक्किट को बोल्ड कर इंग्लैंड को 4 झटका दे दिया। अपना पहला मैच खेल रहे जयंत ने भी अपनी फरकी का कमार दिखाते हुए  मोइन अली को पवेलियन भेज भारत को पांचवी सफलता दिला दी। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 103 रन बना लिए है। बेन स्ट्रोक्स 12* और जॉनी ब्रेस्ट्रो 12* बना कर क्रीज़ पर मौजूद है। पिच के मिजाज को देखते हुए लगता है कि तीसरे दिन भी भारतीय स्पिनरों का जादू दिख सकता है। लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों की मौजूदा फॉर्म शानदार है और भारतीय टीम इन्हें हल्कें में लेने की गलती नही करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वही दूसरा दिन भारतीय फैंस और विराट कोहली के लिए अच्छा नही रहा। कोहली अपने पहले दिन के स्कोर पर केवल 16 रन जोड़ सके और 164 रन पर मोइन अली का शिकार हुए। उसके बाद अश्विन ने एक बार फिर 58 रनों की उपयोगी पारी खेलकर  भारत को 400 के पार पहुंचाया। इसके अलावा पहला मैच खेल रहे जयंत यादव ने 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अश्विन और जयंत के बीच 8वें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। भारत की पूरी टीम 455 रनों पर ऑल आउट हुई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top