Sports News

विशाखापट्टम टेस्ट- भारत ने इंग्लैंड को 246 रनों से हराया, पांच मैचों सीरीज में 1-0 की बढ़त

Ad

विशाखापट्टम- भारत ने दूसरे टेस्ट में  इंग्लैंड को 246 रनों से हराया। इस जीत ते साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों ती टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत द्वारा दिए गए 405 रनों के लक्ष्य के आगे मेहमान टीम 158 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी में एलेस्टर कुक 54, हसीब हमीद 25, जो रूट 25, बेन डुकेट (0), मोईन अली (2), बेन स्टोक्स (6), जोनी बैरस्टोक (34), आदिल राशिद (4), जफर अंसारी (0), स्टुअर्ट ब्रॉड (5), जेम्स एंडरसन(0) पर आउट हुए। भारत की और से मोहम्मद शमी ने 2, अश्विन को 3, रविंद्र जडेजा को 2 और जयंत यादव को 3 विकेट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad
  • मैच का पूरा ब्योरा-
  • भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए  पहली पारी में 10 विकेट पर 455 रन बनाए।
  • भारत की ओर से बल्लेबाजी में पुजारा ने 119, विराट 164 और अश्विन ने 58 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और मोइन अली ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए।
  • इंग्लैंड ने पहली पारी में 255 रन बनाए। भारत को 200 रनों की बढ़त।
  • भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।
  • दूसरी पारी में भारत ने 204 रन बनाए। विराट कोहली ने 81 रनों की पारी खेली।
  • इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में राशिद अली और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4-4 विकेट लिए।
  • विराट 50वें मैच में शतक बनाने वाले 6 भारतीय बने
  • विराट बने मेन ऑफ द मैच
  • विराट से पहले अपने 50वें टेस्ट में भारत के लिए सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, पाली उमरीगर, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव ने शतक जमाया था।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top