Nainital-Haldwani News

वीडियो: हम देगें सुरक्षा,नैनीताल के लोग बिना डरे देखें पद्मावत फिल्म: एसएसपी जन्मेजय खंडूरी

Ad

हल्द्वानी: पद्मावत फिल्म 25 जनवरी को पूरे देश के बड़े पर्दो पर आएगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले विवाद जारी है। राजपूत इस फिल्म को अपने खिलाफ मान रहे है। वहीं फिल्म जगत इस फिल्म का स्वागत कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for padmavat film

 

फिल्म निमार्ताओं ने पहले ही साफ कर दिया है इस फिल्म में किसी के धार्मिक व आस्था भावना को ठेस नहीं पहुंचेगी। बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले पद्मावती था जिसका नाम बदलकर पद्मावत किया गया। इस फिल्म के विरोध में करनी सेना ने पूरे देश फर में विरोध का वार छेड़ दिया है।  करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी, पद्मावत देखने से मना कर दिया है। उन्होंने फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है। इसके साथ ही करनी सेना की ओर से फिल्म को लेकर विरोध भी बरकरार है।

 

 

इन सभी के बीच नैनीताल जिले में भी पद्मावत फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसके अलावा विरोध का डर भी सता रहा है। जिससे देखते हुए नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो गई है। फिल्म रिलीज के दौरान जिले की शांति बनी रहे उसके लिए पुलिस नकारात्मक तत्वों को रोकने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।

बिना डरें देखे पद्मावत फिल्म- नैनीताल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी 

नैनीताल जिले के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जहां जहां फिल्म रिलीज हो रही है वहां पुलिस फोर्स , पीएसी,फायर टेंडर गाड़ी लगा रखी है। उन्होंने कहा कि वह खुद लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ सिनेमा घरों पर मौजूद रहूंगा और दर्शकों के बीच होंगे। इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि एडिशनल एसपी को भी सिनेमा घरों पर विजिट करेंगे। प्रत्योक सिनेमा घरों में सीओं रैंक प्रभारी मौजूद होंगे। उन्होंनें कहा कि नैनीताल पुलिस का सुरक्षा घेरा बिल्कुल मजबूत है। दर्शक बिना किसी से डरे ये फिल्म देखने आ सकते हैं।

 

https://youtu.be/rJ1HiD1VQLM

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top