Nainital-Haldwani News

शहर में बदशामों का कहर, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के पसीने निकले, गिरफ्त से फरार

Ad

हल्द्वानी। डेढ़ महीने पहले भोडिया पड़ाव चौकी पास हुई लूट ने पूरे शहर को सकते में डाल दिया था लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उन्हें अभी तक उन्हें पहचान भी नही पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी अंतरराज्जीय गैंग से जुड़े है। आपकों बता दे कि मुखानी की रहने वाली चंद्रकला नयाल 30 जून को एचडीएफसी बैंक पहुंची। उन्होंने अपने बेटे की फीस जमा करने से के लिए 2.40 लाख रूपए निकाले और एसबीआई में जमा करने के लिए निकल गई । चंद्रकला नयाल स्कूटी में बैठी ही थी कि दो बाइक सवार बदमाशों रुपयें से भरा हुआ बैक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस केस की छानबीन के लिए 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तक निकाली है लेकिन उसके बाद भी पुलिस के हाथों कुछ भी नही लगा है। केस में हो रही देरी से पुलिस का सुस्त रवैया तो नजर आ रहा है साथ ही लग रहा है कि ये मामला ठंठे बिस्तर में चला गया है। इन आरोपों को खरिज करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है जल्दी ही वो कानून के गिरफ्त में होंगे। शहर में लगातार चोरी की घटानाओं ने पुलिस पर दवाब भी बना दिया है। 11 अगस्त को रोडवेज कर्मचारी दिनेश पलडिया से 30 हजार की लूट हुई। शुरूआत में पुलिस ने इस मामलों को ठगी बताने की कोशिशों में लगी रही।  इस मामले में एसपी सीटी यशवंत सिंह चौहन ने कहा कि पुलिस दूसरे राज्यों से मिल रहे सबूतों को मिलाकर काम कर ही है।दोनों चोरियों में शामिल आरोपी जल्द ही हमारी गिरफ्त में होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top