Nainital-Haldwani News

राधा हत्याकांड: इन लोगों ने की थी राधा की निर्गम हत्या, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Ad

हल्द्वानी: जिस हत्याकांड ने पूरे उत्तराखण्ड को हिलाकर रख दिया था उसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।हल्द्वानी रामपुर रोड पर ग्राम बेड़ापोखरा में पंचायत घर के पास रहने वाले कोचिंग संचालक भुवन भट्ट की पत्नी राधा मर्डर केस और रुद्रपुर के अपर्णा हत्याकांड से पर्दा हटा दिया है। आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने किया दोनों मामलों का खुलासा।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना में लिप्ट दो आरोपी रुद्रपुर के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान जैन हसन उर्फ इकराम उर्फ साईं पुत्र अनवर उर्फ नसरू और खालिद उर्फ लंबरदार पुत्र मासूम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी प्रीत विहार रुद्रपुर के निवासी हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से भुवन भट्ट की मोटरसाइकिल(यू0के0 04जे 9055) भी की बरामद कर ली है। हल्द्वानी और रुद्रपुर सहित दोनों वारदातों को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियो का छैमार गिरोह से संबंध है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने टाॅडा बैरियर के पास गिरफ्तार किया।

बंटी पुत्र छज्जू सहित घटना में शामिल अन्य तीन बदमाशों की तलाश पुलिस को अभी भी है। घटना के खुलासे के लिए रुद्रपुर और नैनीताल की पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

हल्द्वानी की वारदात

पहली वारदात 5 जून को अंजाम दिया गया था और 7 जून को ये मामला सामने आया था।

 

बता दें कि जिस वक्त बदमाश घर के अंदर घुसे उस वक्त में भुवन भट्ट और पत्नी राधा भट्ट (30) सोयी हुयी थी। बदमाशों ने घर में घुसकर लूट को अंदाम दिया और राधा को मौत के घाट उतार दिया।

Image result for राधा हत्याकांड उत्तराखंड

वहीं पति भुवन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए जो अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है। इस घटना के बाद से शहर में कोहराम मच गया था। शहर की सुरक्षा पर पुलिस को हल्द्वानी की जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा था।

रुद्रपुर की वारदात

हल्द्वानी को सनसनी मचाने के बाद आरोपियों ने ठीक 17 दिन बाद बदमाशों ने रुद्रपुर की गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर में धावा बोलकर उनकी पत्नी अपर्णा की हत्या के बाद डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान पकंज व डेढ़ साल की बेटी अक्षिता घायल हो गए।

Image result for अपर्णा हत्याकांड रुद्रपुर

 

बदमाशों ने देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पंकज श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी पर सरिया से वार कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई।

 

खुलासा करने वाली टीम-

के.आर पाण्डे प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी , कैलास भट्ट प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, जेपी जोशी प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प, संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक पंतनगर, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक सितारगंज, दिनेश नाथ महन्त थानाध्यक्ष वनभूलपुरा, ललित जोशी थानाध्यक्ष गदरपुर, विद्यादत्त जोशी थानाध्यक्ष पुलभट्टा ,उ0नि0 ओमप्रकाश, उ0नि0 अशोक कुमार ,उ0नि0 कृपाल सिंह,कॉन्स्टिबल अनुज वर्मा, कॉन्स्टिबल राजेन्द्र जोशी, कॉन्स्टिबल उमेश पंत,कॉन्स्टिबल सरेन्द्र सामन्त,कॉन्स्टिबल प्रमोद रौतेला, कॉन्स्टिबल यामीन,कॉन्स्टिबल फिरोजखान, कॉन्स्टिबल बंशी जोशी,कॉन्स्टिबल प्रवीण कुमार,कॉन्स्टिबल मतलूब एवं जनपद ऊधमसिंहनगर व जनपद नैनीताल की एसओजी टीम।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top