Nainital-Haldwani News

संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 25 को होगा टीम उत्तराखण्ड का ऐलान

Ad

हल्द्वानी– हिमाचल में होने वाली संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन फुटबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड की टीम तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए टीम का कैंप हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 तारीख से लगा हुआ है। प्रतियोगिता में टीम के अच्छे प्रदर्शन का जिम्मा गढ़वाल राइफल्स के कोच अरूण नेगी को दिया गया है। उनकी निगरानी में ही टीम का चयन भी होगा। इस कैंप में के जरिए टीम में हिस्सा बनने के लिए राज्य के 30 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने में जुटे है। फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली की निगरानी में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है। महासचिव अख्तर अली ने पत्रकारों से बात करत हुए कहा कि कैंप 24 तारीख तक चलेगा। 25 दिसंबर को टीम की घोषणा की जाएगी और उसी दिन टीम हिमाचल के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा 25 दिसंबर की जाएगी। ये टूर्नामेंट वाराणसी में 27 तारीख से शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top