Uttarakhand News

वैक्सीन की दोनों डोज वाले सैलानियों को मिले एंट्री,नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट बनी नुकसान का सौदा

Ad

देहरादून: कोरोना वारयस के मामले राज्य में कम हो रहे हैं। उत्तराखंड में इसके बाद भी दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। इस नियम के वजह से सैलानियों ने उत्तराखंड की बजाए हिमाचल प्रदेश का रुख किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि कोरोना वायरस की दोनों डोज लगा चुके सैलानियों को छूट दी जाए। हिमाचल प्रदेश में भी सरकार ने इस प्लान को फ्लोर पर उतारा है। अगर उत्तराखंड सरकार ये छूट देती है तो राज्य को आर्थिक नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में दो साल से चारधाम यात्रा बंद होने से पर्यटन उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोविड संक्रमण कम होने से हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर कोविड निगेटिव रिपोर्ट नियम हटा दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के पर्यटक उत्तराखंड के बजाए हिमाचल जा रहे हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के पर्यटन कारोबारी पर्यटकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। चारधामों में कोविड संक्रमण से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हेतु हाईकोर्ट ने पर्यटन सचिव को फटकार लगाई है। वहीं उत्तराखंड में 22 जून से अनलॉक व्यवस्था को लागू किया जा सकता है।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि इन तमाम पहलुओं पर 21 जून को विचार होगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक, सरकार को भी पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार निर्णय लेगी।  संभावना जताई जा रही है कि सरकार होटल-रेस्टोरेंट के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को भी रियायत दे सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top