Nainital-Haldwani News

सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो बाइक सवारों की मौत

Ad

हल्द्वानी:ट्रक और बाइक की भिड़त होने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों जीजा-साले बताए जा रहे है। हादसा चोरगलिया रोड़ प हुआ। लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतकों की पहचान देवलचौड़ हल्दूपोखरा निवासी रमेश (35 साल) पुत्र लच्छीराम और संतोष (27 साल) पुत्र शिवराम के तौर पर हुई है। दोनों देश शाम 7 बजे अपने ससुराल जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। चोरगलिया थाना प्रभारी शांति प्रसाद गंगवार ने बताया कि घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है और इससे पता लगता है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। परिवार वालों को फोन से इस घटना की जानकारी दी गई। मृतक रमेश के एक बेटा (11) और एक बेटी (8) है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top