National News

सपा दंगल के विलेन शिवपाल सिंह यादव का नई पार्टी बनाने से इंकार

Ad

इटावा–  समाजवादी परिवार में जन्में दंगल के विलेन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की खबरों से इंकरा किया है। चुनाव के बाद नई पार्टी बनाने के प्रश्न में बड़े शानदार तरीके से यू टर्न लेते हुए शिवपाल ने रविवार कहा कि मैंने अभी कोई पार्टी नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि  कि 11 मार्च को नतीजे आने के बाद वो इस बार पर अध्य़न करेंके और नेता जी से बात करने के बाद ही कोई फैसला लूंगा। अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में लोगों के बीच प्रचार कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने फिलहाल किसी नई पार्टी के बनाने की खबर को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने साफ़ कहा कि मैंने कोई नई पार्टी बनाने की बात नहीं की है। चुनाव नतीजे आने के बाद ही लूंगा मैं कोई फैसला लूंगा।  समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच शिवपाल ने यह एलान किया था कि 11 मार्च यानी चुनाव नतीजों के बाद वो अपनी नई पार्टी बना लेंगे। अब शिवपाल कह रहे हैं कि नई पार्टी नहीं बनाऊंगा लेकिन संगठन मजबूत करूंगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top