National News

एग्जिट पोलः अमेेठी में स्मृति ईरानी का पलड़ा भारी,हार सकते हैं राहुल

Ad

नई दिल्ली। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में इस बार भी बीजेपी बाजी मार रही है। सपा-बसपा गठबंधन का जादू नहीं चल सका है। पोल के मुताबिक राज्य में इस बार भी भाजपा रिकॉर्ड सीट जीतती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी की 80 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 62-68 सीटें मिलेंगी जबकि सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को 10 से 16 सीटें और कांग्रेस को एक या दो सीटों पर जीत मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस एग्जिट पोल की दिलचस्प बात ये है कि इस बार चुनाव में दिग्गज सपा नेता मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट फंसती हुई नजर आ रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक सहारनपुर और कैराना में भाजपा उम्मीदवार जीत सकता है जबकि मुजफ्फरनगर में आरएलडी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। बिजनौर, नगीना में बीएसपी उम्मीदवार की जीत होगी जबकि मुरादाबाद, रामपुर और संभल में सपा उम्मीदवार की जीत होगी। अमरोहा और मेरठ में भाजपा और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला है। बागपत में आरएलडी और भाजपा की बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं।

पोल के मुताबिक, रायबरेली से तो कांग्रेस उम्मीदवार की जीत होगी, लेकिन अमेठी से कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा नेता स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार राहुल गांधी को स्मृति ईरानी खासी चुनौती देती हुई नजर आ रही हैं।

पोल के मुताबिक बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखुपर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव से भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी। वहीं लालगंज से बसपा उम्मीदवार के जीतने के आसार हैं। आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार की जीत होगी जबकि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में बसपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। दूसरी तरफ बलिया में भाजपा तो जौनपुर में बसपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। मछलीशहर से भाजपा के जीतने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top