News

सस्पेंड दयाशंकर की पत्नी को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Ad

लखनऊ। बीजेपी से सस्पेंड दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्‍यक्ष बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने  बताया कि स्वाति को प्रदेश महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद छोटे लाल खरवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि स्वाति सिंह बसपा नेताओं द्वारा अपनी बेटी के बारे में बोले गए अभद्र शब्दों पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार को लेकर चर्चा में आईं थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार बसपा के खिलाफ मोर्चा खोला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top