Nainital-Haldwani News

सीपीयू दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हो ,वरना होगा आंदोलन

Ad

हल्द्वानी:  सीपीयू दरोगा पर दुराचार का आरोप लगाने वाली युवती के परिजन ने कार्रवाई नही होने के कारण सीओ का घेराव किया। इसके साथ ही पीडित पक्ष के लोगों ने आंदोलन करने की धमकी तक दे दी है। हिंदू संगठन भी  पीडित पक्ष के साथ घेराव में नजर आए।  परिजनों ने  आरोप लगाया है कि शिकायत के 4 दिन बाद भी पुलिस की तऱ से कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने विभाग की साख बचाने के लिए कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रही है। वही ये मामला शहर में वायरल हो गया है। जय भीम सेवा ग्रुप के मुकेश चंद्र की अगवाई में परिजनों ने समर्थनों के साथ सीओं कार्यालय का घेराव किया।आपकों बता दे कि 4 दि पहले एक  शिक्षिका ने सीपीयू दरोगा पर दुराचार का आरोप लगाया है । उसने एसपी सिटी  यशवंत सिंह को लिखे  शिकायत पत्र में कहा है कि दरोगा ने शादी का झांसा देखर उसके साथ शारीरिक संबध बनाए लेकिन बाद वो अपनी बात से पलट गया। इसके साथ ही दरोगा ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी  यशवंत सिंह ने कहा है कि अगर कार्रवाई में दरोगा दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन जरूर लिया जाएगा।एसपी सिटी यशंवत सिंह चौहान ने बताया कि सीओ राजेंद्र सिंह ह्याकी से आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top